पन्ना: जिले में इस वर्ष 2 लाख 43 हजार हेक्टेयर भूमि में होगी खरीफ फसलों की बुआई, जिला कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
Panna, Panna | Jun 26, 2024 पन्ना जिले में प्री मानसून की दस्तक के साथ अब किसान अपनी खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं।अधिकारी ने बताया की कृषि विभाग ने खरीफ की फसल बोवनी का लक्ष्य तैयार किया है।जिले में इस वर्ष 2 लाख 43 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसलों के बुवाई का लक्ष्य रखा गया है।जो कि पिछले वर्ष से करीब 8 हजार हेक्टेयर अधिक है।