पन्ना: पन्ना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Panna, Panna | Jun 26, 2024 पन्ना पुलिस ने 5 संदिग्ध व्यक्तियों को डकैती की योजना बनाते हुए धरमसागर तालाब रिंग राउण्ड रोड के पीछे भटिया जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक 12 बोर का अवैध कट्टा, एक जिन्दा कारतूस, दो धारदार तलवारें, एक बका और एक लोहे की छड़ बरामद की गई है।