पन्ना: पूर्व अजयगढ़ बीएमओ डॉ. केपी राजपूत पर ₹50 लाख के गबन का लगा आरोप, FIR दर्ज; एडिशनल एसपी ने दी जानकारी
Panna, Panna | Jun 26, 2024 पन्ना जिले के अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के तत्कालीन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. के.पी. राजपूत पर 50 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। सुरेश यादव, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला महामंत्री, द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी गई शिकायत के आधार पर यह मामला उजागर हुआ।