कटोरिया: कलोथर गांव: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, घायल पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Katoria, Banka | Jun 1, 2025 कलोथर गांव में मामुली विवाद में दो पक्ष के बीच बीते गुरुवार देर शाम को हुई खुनी संघर्ष में जख्मी दूसरे पक्ष के हुरो यादव ने रविवार दोपहर करीब एक बजे कटोरिया थाने में शिकायत दर्ज कराया है। जिसमें पंकज यादव, संजय यादव सहित 9 को नामजद किया है। पहले पक्ष द्वारा पूर्व में ही थाने में शिकायत दर्ज करवाया गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।