कटोरिया: दुल्लीसार गांव में हाई वोल्टेज तार से संपर्क में आने से एक दुधारू गाय सहित दो मवेशियों की मौत
Katoria, Banka | Jun 1, 2025 दुल्लीसार गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से नेमानी यादव का एक दुधारू गाय एवं दीपक यादव का एक बैल की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों मवेशी गांव के पास ही चारा चर रहा था। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास 11 हजार वोल्ट के संपर्क में आयी एक तार से सटने पर दोनों मवेशी की मौत हो गयी। पशुपालक ने विभाग से क्षतिपूर्ति की मांग की है।