कटोरिया: बाल श्रम के विरुद्ध धावा दल ने कटोरिया बाजार में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
Katoria, Banka | May 31, 2025 डीएम के निर्देश पर बाल श्रम के विरूद्ध गठित धावा दल ने कटोरिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रिचा कुमारी के नेतृत्व में शनिवार शाम करीब 4 बजे कटोरिया बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कटोरिया बाजार के सूईया रोड स्थित दो होटल में काम कर रहे दो बाल श्रमिक को पाया। जिसे विमुक्त कराकर कटोरिया रेफरल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराकर बाल कल्याण समिति बांका भेजा गया