कटोरिया: रामपुर गांव में भूमि विवाद में पड़ोसियों ने एक वृद्ध पर हमला कर किया जख्मी
Katoria, Banka | May 30, 2025 जमदाहा पंचायत के रामपुर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने 60 वर्षीय दुलार यादव पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी वृद्ध का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। इधर घटना को लेकर जख्मी वृद्ध ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे थाने में गांव के ही बमबम यादव,भोली यादव सहित 4 के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।