कटोरिया: चिरैंयामोड़ के टोला कल्याणपुर में घरों के ऊपर से गुजरा रहा हाई वोल्टेज तार, ग्रामीणों ने हटाने की लगाई गुहार #jansamasya
Katoria, Banka | May 30, 2025 कोल्हासार पंचायत अंतर्गत चिरैंयामोड़ के टोला कल्याणपुर स्थित घरों के उपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। जिससे ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के अधिकारियों से घरों के उपर से गुजरे तार को हटाकर दूसरे जगह शिफ्ट करने की गुहार लगाया है।