नरवल: तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास बीती 16 नवंबर को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी थी। थाना प्रभारी ने बताया इलाज के दौरान फतेहपुर निवासी 30 वर्षीय अरविंद की गुरुवार रात 8 बजे मृत्यु हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।