नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 9 महीने पहले हुआ था विवाह, पुलिस जांच में जुटी
नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात (25) वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को 8:00 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, आत्महत्या करने वाले मृतक का नाम वीरु था। मृतक का विवाह 9 महीने पहले हुआ था।आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।