नरवल: ड्योढ़ी घाट मोड़ के पास चोरों ने घर में घुसकर की लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी घाट मोड़ के पास चोरों ने गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि 3 बजे एक घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी महेंद्र ने पुलिस से प्रकरण की लिखित शिकायत की है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।