नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला की पति ने की पिटाई, पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रविवार रात 8 बजे मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध है,विरोध करने पर उसे मारा पीटा गया।थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया महिला की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।