नरवल: हाथीगांव में रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, चाचा को की आखिरी कॉल, मां शव देखकर बेहोश
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार शाम 5 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक किनारे 21 वर्षीय सूरज निषाद का शव पड़ा मिला।मृतक नया खेड़ा गांव का रहने वाला था।मृतक के चाचा ने बताया दोपहर में सूरज ने कॉल करके पिता का हाल-चाल पूछा था।परिजनों ने मौत पर सवाल उठाया है।मृतक के फोन की कॉल डिटेल और गैलरी भी डिलीट मिली है।