सरैया: पोखरैरा नया रोड चौक पर दो बाइक कि आमने-सामने की टक्कर में चार लोग हुए घायल
जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा नया रोड चौक के समीप गुरुवार की देर रात्रि करीब 10:00 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गया है घायलों को टोल प्लाजा के एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों की पहचान हो सकी अन्य घायलों की पहचान नहीं हुई