सिसवन: सिसवन में वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल रेफर
Siswan, Siwan | Nov 25, 2025 सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रधुनाथपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक भागर गांव निवासी वीरेंद्र राम का पुत्र प्रदीप कुमार राम है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराने के बाद सीवान रेफर किया गया।