नाहन: प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर गुलाम रसूल की आर्थिकी हुई सुदृढ़, मछली तथा बकरी पालन कर किया स्वरोजगार आरंभ
Nahan, Sirmaur | Jul 5, 2025 प्रदेश सरकार लोगों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए कृत संकल्प है जिसके तहत अनेकों कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। प्रदेश सरकार लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए ऋण सुविधा के साथ-साथ उपदान भी उपलब्ध करवा रही है ताकि बेरोजगार स्वावलंबी बन सके।