सासनी: एक व्यक्ति को दबंगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर घायल किया, 108 एम्बुलेंस से गंभीर हालत में परिजन लाए अस्पताल
Sasni, Hathras | Jul 13, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजपुरा में एक व्यक्ति चित्तर सिंह पुत्र सोरन सिंह को गांव के दबंगों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती करा डॉक्टरी परीक्षण कराया। बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।