सिंगरौली: कर्मकार में पंजीकृत श्रमिको को ई स्कूटर तथा दिव्यांग उपकरणों के क्रय पर मिलेगा अनुदान, जिला श्रम अधिकारी ने दी जानकारी
मंडल में पंजीकृत भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों एवं उनके पंजीयन कार्ड में सम्मिलित आश्रित परिवार के सदस्यों की दिव्यांगता की स्थिति में उनके आवागमन हेतु मोटर चालित तिन पहिया साइकिल एवं अन्य सभी दिव्यांग उपकरण क्रय करने पर 100 प्रतिशत राशि अधिकतम 35000 रूपये अनुदान के रूप में मंडल द्वारा प्रदान किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी श्रम अधिकारी ने दी है।