सिंगरौली: फीड प्लांट हैचरी एवं ब्रीडर यूनिट के कार्य में आई तेजी, चिह्नित भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त- सीईओ चितरंगी
सीईओ चितरंगी ऋषि नारायण सिंह के द्वारा बताया गया कि स्मॉल होल्डर पोल्ट्री सिंगरौली के बैकवर्ड लिंकेज के लिए एसआरएलएम के द्वारा ग्राम सकेती में करीब 5 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। उसमें कुछ नीजी लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत चितरंगी की टीम एवं राजस्व विभाग के द्वारा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।