सिंगरौली: कलेक्टर की अध्यक्षता में आई टी सी मिशन सुनहरा कल की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय हितधारक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक श्री हरेंद्र पांडे द्वारा संस्था की ओर से कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को प्रजेंटेसन के माध्यम से सामने रखा गया।