बाह: डीसीपी पूर्वी ने पूर्वी जोन के पिनाहट सहित सभी एसीपी के साथ की गोष्टी
पुलिस कमिश्नरेट आगरा जनपद की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने में प्रयासरत है। इसी क्रम में डीसीपी पूर्वी रवि कुमार ने पूर्वी जोन के पिनाहट सहित सभी एसीपी के साथ गोष्ठी की, इस गोष्ठी में एसीपी पिनाहट सहित अन्य एसीपी भी मौजूद रहे, गोष्ठी में अपराधों की रोकथाम,प्रचलित अभियानों में प्रभावी कार्रवाई एवं आगामी चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।