नावकोठी: छतौना में बाइक व साइकिल की टक्कर में दोनों सवार हुए गंभीर रूप से जख्मी, बेगूसराय में चल रहा है इलाज
छतौना में बाइक और साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई। जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी छतौना के रामकिशोर सिंह तथा अमरेश कुमार हैं। दुर्घटना शुक्रवार को हुई। ग्रामीणों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।