नावकोठी: समसा के जीतपुर में वार्ड विकास को लेकर ग्रामीणों की बैठक,प्रदान संस्था ने तैयार किया विकास का रोड मैप
समसा पंचायत के जीतपुर में वार्ड विकास को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदान संस्था के द्वारा 3 वर्षों तक वार्ड के समुचित विकास के लिए एक वृहत रोड मैप तैयार किया गया। पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी ने कहा कि वार्ड के मूलभूत सुविधाओं से लैस करने के लिए तथा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोड मैप तैयार किया गया है।