नावकोठी: समसा पंचायत के करैंटांर में वार्ड विकास योजना को लेकर प्रदान संस्था की बैठक,वार्ड के विकास के लिए तैयार किए गए रोड मैप
समसा पंचायत के वार्ड नंबर 2 करैंटांर में प्रदान संस्था की ओर से वार्ड विकास योजना के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जवाहर तांती ने किया। इस अवसर पर समाज के प्रत्येक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रदान संस्था सेतु का काम करेगी। विभिन्न निजी और सामूहिक जन समस्याओं का निपटारे के लिए रोड मैप तैयार किया गया।