नावकोठी: नावकोठी एपीएस खेल मैदान के निकट दो बाइक के टक्कर,चार व्यक्ति घायल,दो सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर
नावकोठी के APS खेल मैदान के निकट दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चार व्यक्ति घायल हो गए हैं. जिसमें दो व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है. चिकित्सा पदाधिकारी चंदन मिश्रा ने बताया नावकोठी के रामनिवास और पंकज कुमार तथा सत्यम कुमार एवं मनोज कुमार बाइक के टक्कर में घायल हुए हैं. दो जख्मी को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया.