फरसगांव: जर्जर सड़क के विरोध में आप ने गोड़मा से बड़ेडोंगर तक निकाली पदयात्रा, जल्द निर्माण न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर (लाटापारा) से कोनगुड़ तक की जर्जर और बदहाल सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी कोंडागांव द्वारा सोमवार को गोड़मा से बड़ेडोंगर तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में कोंडागांव और नारायणपुर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। सड़क की खराब स्थिति को लेकर लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।