कानपुर: कल्याणपुर में चेकिंग देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर,मुठभेड़ में एक घायल,डीसीपी ने दी जानकारी
कल्याणपुर में पुलिस को प्रभात पहरी टीम को देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने जानकारी दी कि बदमाश अंशु गुप्ता के पैर में गोली लगी है और उसके साथ ही राहुल करिया नाम के बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों शातिर लुटेरे हैं।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।