गाज़ियाबाद: वसुंधरा फ्लाईओवर के नीचे कार और ऑटो में हुई टक्कर, हादसे में एक बुजुर्ग की हुई मौत व 4 लोग हुए घायल
गाजियाबाद में एक अर्टिगा कार और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वहीं ऑटो में सवार 4 लोग घायल हो गए। एक्सीडेंट इंदिरापुरम इलाके में वसुंधरा फ्लाई ओवर के नीचे हुआ। कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले को लेकर मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।