गाज़ियाबाद: धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया, एसीपी इंदिरापुरम ने दी जानकारी
इंदिरापुरम ACP स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। इसमें एक युवक द्वारा धर्म विशेष को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। इस संदर्भ में खोड़ा पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया और अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।