गाज़ियाबाद: गाजियाबाद DM ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग
गाजियाबाद में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने गुरुवार को डीएम दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग सरकार से की। साथ ही जनसंख्या असंतुलन के समाधान के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। धरने में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक वर्ग विशेष द्वारा जान बूझकर जनसंख्या बढ़ाई जा रही है। इस पर सरकार विचार करे।