गाज़ियाबाद: मंडोला गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 1 युवक की हुई मौत
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में गांव मंडोला में जोरदार सड़क हादसा हुआ है। जिसमे 20 वर्षीय सागर की मौत हो गई है। वो नोएडा के एक सैलून में काम करता था। सागर सैलून से स्कूटी लेकर घर जा रहा था। मंडोला गांव के सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें सागर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी अब मौत हो चुकी है।