गाज़ियाबाद: मधुबन थाने के हवालात में निकला जहरीला कोबरा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
गुरुवार को जब सफाईकर्मी मधुबन थाने के हवालात की सफाई करने के लिए पहुंचा तो उसको एक कोने में काले रंग का कोबरा सांप दिखाई दिया। इसके बाद पूरे थाने परिसर में हल्ला मच गया। वहां पर पुलिसकर्मी इकट्ठा हो गए। एक कोने में चाय के डिस्पोजल ग्लास पड़े हुए थे। उन्हीं के पास ये कोबरा सांप बैठा हुआ था।