गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के सेक्टर 135 के डूब क्षेत्र में करणी सेना के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, एससी-एसटी एक्ट को खत्म करने की उठी मांग
21 जनवरी मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 135 के डूब क्षेत्र में करणी सेना की बैठक हुई है। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारी संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाकुर समाज के गरीब लोगों को योजनाओं से दूर रखा जाता है उनको आरक्षण मिलना चाहिए व योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। एससी एसटी एक्ट को खत्म कर देना चाहिए।