मंझनपुर: सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ सुहेलदेव आर्मी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा 5000 प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने के निर्णय के विरोध में सुहेलदेव आर्मी पार्टी के युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समय करीब 12:30 बजे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमेस पासी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मंझनपुर स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।