विभूतिपुर: विभूतिपुर के भुसवर डीह में साइड मांगने पर विवाद, गोलीबारी में दो घायल
बोरिया डीह वार्ड नंबर 7 में एक मामूली विवाद ने खूनी रंग ले लिया। डीजे लदे पिकअप चालक द्वारा साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें बोरिया डीह वार्ड नंबर 10 निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना रविवार शाम की है।