चकरनगर: पुलिस ने न्यायालय से गैर हाजिर चले अभियुक्त को दबोचकर न्यायालय भेजा
बिठौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वंसरी निवासी एक अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहा था। पुलिस क्षेत्राअधिकारी अभिनरायन राय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह ने थाना टीम के साथ न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे वंसरी गाँव निवासी अभियुक्त नरेश पुत्र कन्हैया लाल को दबोच लिया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।