पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 साल से फरार आरोपी और 14 साल का वारंटी किया गिरफ्तार
डीग जिले में पहाड़ी थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 साल से फरार डकैती आरोपी जुबेर उर्फ जैदी निवासी सांवलेर को गिरफ्तार किया। साथ ही 14 साल से फरार स्थाई वारंटी लियाकत निवासी सोमका को भी दबोचकर दौसा पुलिस के सुपुर्द किया गया।