खलीलाबाद: बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्याय दिलाने हेतु शहर में निकाला गया कैंडल मार्च
बिहार के चर्चित भरत तिवारी प्रकरण को लेकर संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहे से आजाद चौक तक नगर में सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर युवा समाजसेवी शुभम राय की अगुवाई में रविवार की सायं 7:00 बजे कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। हाथों में मोमबत्तियां और भरत तिवारी को न्याय दो की मांग को लेकर लोगों ने दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी।