🚨 चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर यातायात ठप
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर ईंड नाला के समीप एक टिप्पर खराब होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। जाम में मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंस गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द टिप्पर को हटाकर यातायात बहाल करने की मांग की जा रही है, ताकि आम जनता और मरीजों को राहत मिल सके।
📍 पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी ✍️
#tag: #Chamba #Tissa #TrafficJam #HimachalPradesh #RoadBlock #BreakingNews #PahadiNews #ChambaNews #HimachalNews #TrafficUpdate
Chamba, Chamba | Jul 14, 2026