अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आज पहले दिन 148 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
चंबा ,14 जुलाई
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज पहले दिन नगर परिषद चंबा से संबंध रखने वाले 148 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया जिसमें एकल, सामूहिक और नाट्य दल शामिल रहे। अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लिया जा रहा है यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कलाकारों के चयन प्रक्रिया के लिए दो समितिओं का स्क्रीनिंग के लिए गठन किया गया है ।
उन्होंने बताया कि आडिशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा ।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 15 जुलाई को उपमंडल चंबा, 16 जुलाई को उपमंडल भाटियात एवं डलहौजी, 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे।
Suneel Pahadi ✍️
Pahadi News
Chamba, Chamba | Jul 14, 2026