टीकमगढ़: पहली बारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल! नूतन बिहार कॉलोनी जलमग्न, पानी निकासी ठप
शहर के डोंगा वार्ड क्रमांक 15 स्थित नूतन बिहार कॉलोनी में पहली ही बारिश के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कॉलोनी की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।