दिनांक 15.09.2026 को पुलिस चौकी भासोदामण्डी थाना भानपुरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस चैकपोस्ट के आगे सोनु चाय की दुकान आम रोड भैसोदामण्डी से आरोपी सुरेन्द्र सिह पिता महिपाल सिह जाति सौधिया राजपूत उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवर थाना उन्हैल नागेश्वर जिला झालावाड़ राजस्थान को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मौके से गिरफ्तार किया जाकऱ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम 160 ग्राम एमडी कीमती 16 लाख रूपये व अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 06 किलो 800 ग्राम कीमती 13000 रूपये जप्त की जाकर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । दौराने विवेचना आरोपी सोनु के साथी आरोपी संजीव कुमार पिता बाबुलाल व्यास उम्र 28 साल निवासी जेताखेडी थाना गंगधार (राज.) को भी गिरफ्तार किया गया है