बांसजोर: बांसजोर में अज्ञात शव का विधिवत अंतिम संस्कार, बीडीओ और थाना प्रभारी रहे मौजूद
बांसजोर ओपी क्षेत्र के भूकूमुंडा बाजार टोली के समीप 30 अगस्त को बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव का प्रशासन ने विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए 72 घंटे से भी अधिक समय तक शव को सुरक्षित रखा गया, लेकिन इस अवधि में पहचान नहीं हो सकी।इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करत