सहारनपुर: सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम ने सख्ती दिखाई, अधिकारियों को नोटिस और वेतन रोकने के निर्देश दिए
सहारनपुर में सीएम डैशबोर्ड पर विकास और राजस्व कार्यों की खराब रैंकिंग को लेकर डीएम अरविंद कुमार चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। शुक्रवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने खराब प्रदर्शन वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए।