दमोह: पैरवारा में जमीनी विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पायलट व आरक्षक पर हुआ जानलेवा हमला, जिंदा जलाने का किया प्रयास
Damoh, Damoh | Jun 11, 2025 दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरवारा गांव में हंड्रेड डायल पायलट मनोज राजपूत और आरक्षक 375 बलराम सिंह लोधी पर मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे जानलेवा हमला कर जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद दोनों जान बचाकर भागे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उपचार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।