मांट: ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो रैली मांट राजा के पीएम श्री स्कूल से निकाली गई, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी
Mat, Mathura | Apr 9, 2026 स्कूल चलो अभियान का इन दिनों पहला चरण चल रहा है,इसी के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे करीब मांट राजा के पीएम श्री स्कूल से ब्लाक स्तरीय रैली निकाली गई,जिसका शुभारंभ एसडीएम रितु सिरोही ने हरी झंडी दिखा कर किया,इससे पहले उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की,इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है।