#कहीं_आफ़त_तो_कहीं_राहत..
भरतपुर। शहर में बारिश शुरू होने के कुछ ही मिनिट बाद नगर निगम के जल निकासी के दावों की हवा निकल गई। नगर निगम द्वारा नालियों की समय पर सफाई न कराने और लापरवाही बरतने के चलते शहर की प्रमुख गालियों और मुख्य बाजारों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अभी सिर्फ सावन की शुरुआत है, बहुत जल्द घरों और दुकानों के अंदर पानी भरने के नजारे भी देखने को मिलेंगे।