#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। गहनोली मोड थाना क्षेत्र स्थित खानुआ गंभीर नदी में नहाने गए 3 युवकों में से 2 की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक जिंदा बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक रूपबास के ओडेल गद्दी गांव के रहने वाले हैं। दोपहर दो बजे तीनों खानवां पुल के नीचे गंभीर नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान 1 युवक की सांस फूलने लगी तो वह बाहर आ गया जबकि 2 युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। अपने साथी युवकों के डूबने पर तीसरे युवक ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मौके कर परिजनों के साथ ग्रामीण और गहनोली मोड थाना पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकलवाया गया। मृतकों की पहचान साहिल पुत्र यूनिस और मोहम्मद अली पुत्र युसिफ निवासी ओडेल गद्दी, रूपबास के रूप में हुई है। जबकि जिंदा बचे युवक का नाम जम्भो पुत्र अमीन है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।