हसपुरा: गणपति उत्सव की पूजा में पहुंचे पूर्व विधायक, कहा- सनातन धर्म में किसी का विरोध नहीं, सृष्टि का मूल धर्म ही सनातन है
हसपुरा शहर के चौराही रोड स्थित श्रीराम जानकी धर्मशाला में आयोजित गणपति पूजा उत्सव के अंतिम दिन गोह के पूर्व विधायक स, भाजपा नेता डा . रणविजय कुमार पहुंचे और मंगल - आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा सृष्टि का मूल धर्म सनातन है। सनातन धर्म किसी का विरोध नहीं करता बल्कि सभी को कल्याण और सद्भाव का संदेश देता है।