नवरात्र में मां चामुंडा मंदिर पर बिजली कटौती का साया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने उठाए सवाल
शामगढ़। समीपस्थ ग्राम मांकड़ी स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा माता मंदिर में नवरात्र के दौरान बिजली कटौती से प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मंदिर में रोशनी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई, लेकिन वह भी बंद हो गई। फिलहाल मुख्य मंदिर में इन्वर्टर से प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भगवान सिंह जी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हिंदुओं के प्रमुख त्योहार नवरात्र के दौरान बिजली कटौती होना चिंता का विषय है। उन्होंने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। बिजली कटौती से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।